विकासनगर। सहसपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार रात खुशहालपुर निवासी शहबान उर्फ रैंचो को 208 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि रात उपनिरीक्षक अरविंद पंवार अपनी टीम के साथ चौकी सभावाला क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। कल्याणपुर से हाईवे की ओर जाते समय एक संदिग्ध युवक दिखा। पुलिस को देखकर वह तेजी से जाने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 208 ग्राम चरस मिली। आरोपी ने बताया कि वह सेलाकुई से चरस लाकर फुटकर में बेचता था और स्वयं भी इसका सेवन करता है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।