फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्मैक के साथ सेलाकुई से तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई थाना पुलिस ने हरिद्वार जिले के लक्सर के फिरोपुर रामखेड़ा निवासी चेतन चौहान को 7.05 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी और उसे स्मैक बेचने वाली सहसपुर थाना क्षेत्र की खुशहालपुर निवासी मेहराज उर्फ भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस महिला की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि बुधवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। औद्योगिक क्षेत्र के पहले गेट के पास एक युवक को ट्रकों की आड़ लेकर छिपते हुए देखा गया। पुलिसकर्मियों ने संदेह के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 7.5 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बिजली के मीटर लगाने का कार्य करता है। सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद तीन वर्ष तक बिस्तर पर था। दोस्तों की सलाह पर वह नशा करने लगा। नशे की लत को पूरा करने के लिए वह स्मैक बेचने लगा। उसने बताया कि वह खुशहाल से मेहराज उर्फ भाभी से स्मैक खरीदकर लाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें