फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी : ब्लाॅक प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
पछवादून और जौनसार बावर के चारों ब्लाॅक सभागार में बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक आयोजित की गई। इसमें उपस्थित सदस्यों और जनप्रतिनिधियों को ग्राम विकास की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


विकासनगर ब्लाॅक सभागार में आयोजित बैठक में 40 क्षेत्र पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। ब्लाॅक प्रमुख नारायण ठाकुर ने कहा कि गांवों के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। विभागों से सामंजस्य स्थापित कर प्रत्येक योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में खंड विकास अधिकारी शक्ति भट्ट, खंड शिक्षा अधिकारी विनीता नेगी कठैत, बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू बडोला, ऊर्जा निगम के एसडीओ अरशद अली आदि मौजूद रहे।
सहसपुर ब्लाॅक सभागार में संपन्न हुई बैठक में प्रत्येक सदस्यों ने अपना परिचय दिया। इसके बाद उन्हें योजनाओं की जानकारी दी गई। ब्लाॅक प्रमुख अर्चना रावत ने कहा कि ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के लिए सदन के सभी सदस्यों का सहयोग जरूरी है। सभी सदस्य मिलकर ग्राम्य विकास योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन करेंगे। बैठक में विकास खंड अधिकारी मुन्नी शाह, ज्येष्ठ प्रमुख रामेश्वर, कनिष्ठ प्रमुख धीरज, मनोज नौडियाल, रेणू लांबा, डॉ. नीलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कालसी ब्लाॅक सभागार में ब्लाॅक प्रमुख सावित्री चौहान और चकराता में आशा वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। दोनों ब्लाॅक प्रमुखों ने ग्राम विकास की योजनाओं को सफलता के साथ लागू करने की बात कही। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें