फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया साल मनाने कार्बेट पार्क पहुंचीं स्मृति ईरानी

Thu, 01 Jan 2015 03:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी परिवार के साथ नया साल मनाने कार्बेट नेशनल पार्क पहुंचीं। वह अगले तीन दिनों तक कार्बेट पार्क का भ्रमण करेंगी।
विज्ञापन


पार्क के उपनिदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि स्मृति ईरानी ढिकाला जोन के पुराने विश्राम गृह में रहेंगी। उनके  लिए वहां तीन रूम बुक हैं, जिसमें उनके पारिवारिक सदस्य भी रहेंगे।

लालबत्ती लगी गाड़ी में स्मृति के बेटा और बेटी भी सवार थे। उपनिदेशक डॉ. साकेत बडोला, एसडीएम एसएस जंगपांगी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अगुवाई की।
विज्ञापन


मीडिया को देख नहीं रुकीं लोनिवि गेस्ट हाउस
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दोपहर एक बजे बैलपड़ाव होते हुए अल्प विश्राम के लिए लोनिवि गेस्टहाउस पहुंचीं। उन्हें यहीं रुकना था, लेकिन वह कार से नीचे उतरती कि मीडियाकर्मियों के कैमरों की फ्लैश चमकने लगी।

ईरानी ने कैमरे बंद करने के साथ ही कहा कि यह मेरा पारिवारिक और प्राइवेट कार्यक्रम है। इसके बाद वह गेस्टहाउस के बाहर ही अधिकारियों से बातचीत कर कार्बेट पार्क चली गईं। गार्ड आफ आनर देने के लिए खड़े पुलिस के जवानों को देखकर वह नमस्ते बोल आगे बढ़ गईं।
विज्ञापन


निराश हुए भाजपाई
स्मृति ईरानी के आने की सूचना हालांकि सार्वजनिक नहीं थी, मगर अखबारों के माध्यम से पता लगने पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के अलावा प्रदेश स्तर के नेता भी पहुंचे थे। स्मृति कार्यकर्ताओं से मिले बिना कार्बेट पार्क चली गईं, जिससे वे मायूस हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें