पहली बार प्रदेश में शुरू हो रही स्मार्ट राशन कार्ड योजना में 23 लाख परिवारों को नए कार्ड बनाए जाएंगे। स्मार्ट कार्ड के लिए राशन कार्ड का आधार नंबर से लिंक होना जरूरी है। प्रदेश में अब तक केंद्र से लगभग 65 प्रतिशत राशन कार्डों का आधार सत्यापन किया जा चुका है।
सस्ता राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए पूरा सिस्टम ऑनलाइन किया जा रहा है। स्मार्ट राशन कार्ड का टेंडर जारी होने के बाद प्रिटिंग भी शुरू हो चुकी है। स्मार्ट कार्ड से जहां उपभोक्ताओं को राशन लेने में आसानी होगी। वहीं, राशन वितरण का सारा डाटा ऑनलाइन किया जाएगा।
-सुशील कुमार, सचिव, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग