फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की कवायद, नए कनेक्शन पर भी पुराना मीटर राशि रिचार्ज में होगी समायोजित

Sat, 15 Feb 2025 11:03 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम जल्द ही आम उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचने वाला है। इसके बावजूद यूपीसीएल लगातार जारी होने वाले नए बिजली कनेक्शन में पुराने डिजिटल मीटर ही लगा रहा है।
विज्ञापन
स्मार्ट प्रीपेड मीटर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 16 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की कवायद में जुटा यूपीसीएल नया बिजली कनेक्शन लेने वालों को फिलहाल पुराना ही मीटर दे रहा है। उपभोक्ता सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि प्रीपेड मीटर में सिक्योरिटी राशि लौटानी है लेकिन यूपीसीएल अभी भी बिलों में अतिरिक्त सिक्योरिटी राशि वसूल कर रहा है।

विज्ञापन


उपभोक्ता इसमें राहत और संशोधन की मांग कर रहे हैं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम जल्द ही आम उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचने वाला है। इसके बावजूद यूपीसीएल लगातार जारी होने वाले नए बिजली कनेक्शन में पुराने डिजिटल मीटर ही लगा रहा है।

उपभोक्ताओं का तर्क है कि जब प्रीपेड मीटर लगाने हैं तो नए उपभोक्ताओं से इसकी शुरुआत क्यों नहीं की जा रही है। इसी प्रकार, यूपीसीएल बिजली खपत के औसत के हिसाब से उपभोक्ताओं से एडिशनल सिक्योरिटी लेता है। चूंकि ये सिक्योरिटी राशि बिजली इस्तेमाल करने वालों की खपत के हिसाब से एडवांस के तौर पर ली जाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: पहाड़ से लेकर मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, ठंड का अहसास...बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाएं
विज्ञापन


स्मार्ट प्रीपेड मीटर में इसकी जरूरत नहीं होगी। उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रीपेड मीटर लगने वाले हैं लेकिन अभी भी यूपीसीएल एडिशनल सिक्योरिटी राशि बिलों के माध्यम से वसूल कर रहा है। यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, सिक्योरिटी राशि बाद में स्मार्ट मीटर के रिचार्ज में समायोजित हो जाएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें