फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 'आंखों' में खुद छप जाएगी चोर की तस्वीर

Mon, 27 Oct 2014 08:28 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट होते जा रहे चोरों के लिए बुरी खबर है। अब चोरी के लिए कहीं दाखिल होते ही उनकी तस्वीर ‘स्मार्ट आई’ अपने मालिक के मोबाइल पर भेज देगी। इसके बाद वेबकैम की हार्डडिस्क भी क्यों न वे उठा ले जाएं पर बच नहीं पाएंगे।
विज्ञापन


दुकानों, आफिसों और शापिंग कांप्लेक्स आदि में चोरी रोकने के लिए वेब कैमरे का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें वहां आने वालों की तस्वीरें हार्ड डिस्क में रिकार्ड हो जाती हैं लेकिन चालाक चोर इसेउठा ले जाते हैं । लिहाजा हाईटेक जतन के बावजूद वे पकड़ में नहीं आते।

अब आईआईटी रुड़की के जियोमेटिक्स इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. कमल जैन ने इसका तोड़ निकाल लिया है। उन्होंने साफ्टवेयर एप्लीकेशन के जरिए ‘स्मार्ट आई’ डिवाइस तैयार की है जो वेबकैम के साथ अटैच रहेगी। रेंज में चोर के आते ही यह उसकी तस्वीर खींचकर अपने मालिक के मोबाइल पर भेज देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरकत होते ही ऑन होगी डिवाइस

इसके बाद अगर चोर डिवाइस उठा ले जाएं, तो भी मोबाइल में उनकी तस्वीर दर्ज रहेगी। मेल के अलावा इसमें एसएमएस और एमएमएस की सुविधा भी होगी। प्रो. जैन ने बताया कि वीडियो रिकार्डिंग में खर्च अधिक होने के कारण इसमें इमेज कैच करने को प्राथमिकता दी गई है।

हालांकि इसमें वीडियो रिकार्डिंग की सुविधा भी शुरू की जा सकती है। इस डिवाइस पर सभी प्रयोग सफल हुए हैं। इस तकनीक को पेटेंट कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसमें जो टाइम सेट होगा, उसी समय में यह तस्वीरों को भेजेगी। मसलन जिस समय आप आफिस से बाहर जाते हैं, डिवाइस में वही टाइम सेट कर दें। यह सिस्टम 24 घंटे ऑन नहीं रहेगा पर हरकत होने पर अपने आप काम करने लगेगा। इससे इंटरनेट का खर्च बहुत कम आएगा।

सरहद पर भी कारगर
प्रो. जैन के मुताबिक यह डिवाइस सरहद पर दुश्मनों की हरकतों को पकड़ने में कारगर हो सकती है। स्वचालित तकनीक से सीमा पार होने वाली हलचल की तस्वीरें मिल सकती हैं। यही नहीं, उसी दिशा में स्वचालित हथियारों से गोली दागने के लिए सिस्टम विकसित करने पर भी काम चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें