फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामी के शपथ ग्रहण में छाए योगी: एयरपोर्ट से लेकर समारोह स्थल तक लगे बुलडोजर बाबा के नारे

Thu, 24 Mar 2022 12:18 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में खास रहा, लेकिन इस  दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी से लोग खासतौर पर उत्साहित दिखे। 
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी की मुख्यमंत्री के पद पर ताजपोशी के दौरान पीएम मोदी, यूपी के कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम धामी के समर्थन में जमकर नारे लगे। खासकर चुनाव में बुलडोजर बाबा के नाम से विख्यात हुए योगी पूरे कार्यक्रम के दौरान छाए रहे।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू होते ही जैसे ही धामी और योगी मंच पर आए, पूरा पंडाल उनके समर्थन में नारों से गूंज उठा। धामी-धामी के साथ ही बुलडोजर बाबा के नारों के जरिये उत्साह जाहिर किया। उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव हुए हैं।

ये भी पढ़ें...2024 आम चुनाव की तैयारी : देवभूमि से भाजपा ने भरी हिंदुत्व की हुंकार, धामी के शपथ ग्रहण से दिए सियासी संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


25 मार्च को योगी आदित्यनाथ एक बार पुन: यूपी के सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले वह उत्तराखंड के सीएम की ताजपोशी के कार्यक्रम में बतौर मेहमान पहुंचे। उनकी लोकप्रियता का जादू एयरपोर्ट से ही देखने को मिला। जहां एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही तमाम लोगों ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें