फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skiing in Auli: औली की बर्फीली वादियों में कल से शुरू होगा स्कीइंग का रोमांच, प्रतियोगिता के लिए पहुंचीं टीमें

Fri, 08 Mar 2024 09:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)

सार

Uttarakhand News: औली में विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप का आयोजन नौ मार्च से किया जा रहा है।
विज्ञापन
औली में प्रतियोगिता की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औली के बर्फीले ढलानों पर शनिवार से स्कीइंग का रोमांच शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमें औली पहुंच चुकी हैं। वहीं, आयोजकों ने भी खेलों को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


औली में विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप का आयोजन नौ मार्च से किया जा रहा है। महिला-पुरुष वर्ग में होने वाली प्रतियोगिता में अल्पाइन, स्नोबोर्ड और स्की माउंटेनियरिंग के तहत प्रतियोगिताएं होंगी। एसोसिएशन के सचिव राकेश रंजन भिलिंगवाल ने बताया, खेलों में प्रतिभाग करने के लिए सेना, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर की टीमें पहुंच चुकी हैं।

Uttarakhand:  जोशीमठ पुनर्वास को लेकर इन बिंदुओं पर बनी सहमति, मुख्य सचिव ने दिया कार्रवाई का भरोसा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गढ़वाल स्काउट, आईटीबीपी, उत्तराखंड व कुछ स्थानीय टीमों को भी इसमें शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। सुबह साढ़े 10 बजे खेलों का उद्घाटन होगा। बताया, आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें