विवादों में रहती है एसोसिएशन
समय-समय पर जिला और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन तो किया जाता है। लेकिन एसोसिएशन के विवादों के चलते 26 वर्षों के इतिहास में कोई भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नहीं पहुंचा। बीते साल मई में उत्तराखंड रोलबॉल एसोसिएशन की ओर से ओपन राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसे उत्तराखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ने अनाधिकृत बताते हुए खेल विभाग को पत्र भेजा था।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: अभिनव देशवाल और अंकिता ध्यानी को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा सम्मान
रोलर स्केटिंग के लिए विभाग की ओर से अनुबंध पर कोच की नियुक्ति की गई थी। लेकिन कुछ समय पहले ही कोच ने नौकरी छोड़ी है। ऐसे में विभाग की ओर से एक बार फिर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति निकाली है। जल्द ही कोच की नियुक्ति होने के बाद खिलाड़ियों को नियमित कोचिंग मिल सकेगी। - शबाली गुरुंग, जिला क्रीड़ा अधिकारी