फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः मत्स्य विभाग में हुई 66 नियुक्तियां जांच के घेरे में

Sat, 15 Apr 2017 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार
विज्ञापन
मत्स्य विभाग में चुनाव आचार संहिता से पहले मछुवारे, कनिष्ठ सहायक व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के 66 पदों पर हुईं नियुक्तियां जांच के घेरे में हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड को कार्रवाई कर इससे आयोग को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वहीं, प्रमुख सचिव आनंद वर्धन ने भी सचिव मत्स्य को कार्रवाई के लिए लिखा है। निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में निदेशक मत्स्य की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए गए हैं।

शांति विहार गोविंद गढ़ निवासी आरटीआई सदस्य सीमा भट्ट ने भारत निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में कहा कि मत्स्य निदेशक के पद पर विधि विरुद्ध नियुक्तियां दी गई हैं। वहीं चुनाव से पहले विभाग में 66 पदों पर हुई नियुक्तियों में भी नियमों को ताक पर रखा गया। चुनाव आचार संहिता से पहले हुई नियुक्तियों की जांच की जाएं।
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग में अपर सचिव कुमार राजीव ने उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन ने इस मामले में सचिव मत्स्य विभाग को लिखे पत्र में कहा कि शिकायतकर्ता ने समूह ग व घ की 66 नियुक्तियां विधि विरुद्ध करने का आरोप लगाते हुए इसे निरस्त करने को कहा है।

वहीं, इस अवधि में स्पेशल ऑडिट कराये जाने का भी अनुरोध किया गया है। सचिव को लिखे पत्र में कहा गया है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाए। 

मत्स्य सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि मैने अभी पत्र देखा नहीं है,यदि इस तरह के निर्देश हुए हैं तो मामले में कार्रवाई की जाएगी। पिछले कुछ दिनों छुट्टी पर होने से मैं इसे देख नहीं पाया हूं,इसे देखने के बाद ही इस बारे में कुछ बता पाऊंगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें