फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: कांवड़ यात्री को गोली मरने के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, हाईवे पर विवाद के दौरान हुई थी वारदात

Sun, 07 Jun 2026 12:47 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर , हरिद्वार।

सार

कनखल कोतवाल क्षेत्र में कुछ दिन  पहले एक कांवड़ यात्री को गोली मार दी गई। मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
-
विज्ञापन
जेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनखल कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर विवाद के दौरान कांवड़ यात्री को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इससे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, एक जून की रात गुरुकुल कांगड़ी के पास हाईवे पर कांवड़ लेकर जा रहे यात्रियों और कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी।

विज्ञापन


नशे की हालत में पहुंचे युवकों ने मारपीट शुरू कर दी थी। आरोप था कि विवाद इतना बढ़ा था कि एक युवक ने तमंचा निकालकर कांवड़ यात्री अजय पाल पर फायर झोंक दिया था। गोली अजय के छाती व कंधे के बीच में जा लगी थी। पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया था जबकि अगले दिन चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढे़ं...Haridwar Bus Fire: चलती टूरिस्ट बस में लगी आग, यात्रियों ने समय रहते बचाई जान; सामान जलकर खाक
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया था। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टीम गठित करते हुए फरार आरोपियों की तलाश में लगाई गई। खोजबीन करते हुए शनिवार को गोलकांड में शामिल आरोपी जतिन निवासी जमालपुर कलां, थाना कनखल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पिल्ला गैंग से जुड़ा हुआ है। इससे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी भी इसी गैंग से ताल्लुख रखते हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें