फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में PM मोदी संग छह हजार स्कूली बच्चे करेंगे योग, सुरक्षा को जंगलों में भी तैनात रहेगी पुलिस

Tue, 12 Jun 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Yoga Day
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एफआरआई के आसपास के जंगलों में भी स्पेशल फोर्स के जवानों का तैनात किया जाएगा। इसके लिए जंगलों में प्रतिदिन कांबिंग भी की जा रही है। दरअसल, प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश वाले पत्र के खुलासे के बाद पुलिस और ज्यादा मुस्तैद हो गई है। लोकल इंटेलीजेंस को अलर्ट करने के साथ-साथ आईबी से लगातार इनपुट लिए जा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में माओवादी गतिविधियों भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एफआरआई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। पुलिस भी सुरक्षा के घेरे को मजबूत करने में जुटी है। कार्यक्रम स्थल के आसपास स्थित जंगल सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के लिए चुनौती है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि बांस के जंगलों और बायोडायवर्सिटी पार्क में लगातार कांबिंग की जा रही है। इसके लिए एक कंपनी क्यूआरटी अत्याधुनिक हथियारों के साथ दिन में तीन समय और रात को कांबिंग कर रही है। कार्यक्रम के दिन भी दो कंपनी क्यूआरटी और एटीएस इन जंगलों में विभिन्न स्थानों पर तैनात की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों के कुल 2500 अधिकारी-जवान तैनात रहेंगे। इसके लिए विभिन्न जिलों से फोर्स मांगी गई है। मंगलवार तक डीआईजी रेंज कार्यालय से फोर्स की उपलब्धता संबंधी रिपोर्ट आने के बाद तैनाती चार्ट तैयार किया जाएगा। मंच के आसपास प्रधानमंत्री की निजी सुरक्षा रहती है। इसके बाद स्टेट पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभिसूचना इकाई को भी अलर्ट पर रखा गया है। शहर के आसपास लगातार चेकिंग व पूछताछ के निर्देश दिए गए हैं।  
विज्ञापन


सुबह पांच बजे के बाद नहीं होगी एंट्री
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि योग कार्यक्रम में लगभग 50 से 60 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। लोगों की एंट्री सुबह पांच बजे तक ही होगी। इसके बाद किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। लोगों को ऑनलाइन पास मुहैया कराया जाएगा, जिस पर उनकी फोटो और क्यूआर कोड भी होगा। इसकी जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के साथ योग करेंगे छह हजार स्कूली बच्चे

international yoga day
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देहरादून के छह हजार स्कूली बच्चे योग करेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने बच्चों का चयन भी कर लिया है। बच्चों के नाम और फोटो समेत अन्य जानकारियां आयुष विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की जा रही हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी एसबी जोशी ने बताया कि 21 जून को होने वाले कार्यक्रम के लिए सभी केवि, राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अलावा निजी स्कूलों के करीब छह हजार बच्चों को चयनित किया गया है। इसमें शहर के साथ ही रायपुर, सहसपुर, डोईवाला और विकासनगर स्थित स्कूलों के बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों के साथ हर स्कूल से उनके शिक्षकों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चयनित किया गया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि चयनित बच्चे पीएम मोदी के साथ योग करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। यह सुनिश्चित कराया जा रहा है कि जिन बच्चों का पीएम मोदी के साथ योग के लिए चयन हुआ है, वे शत-प्रतिशत योग में शामिल हों। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें