फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छह टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर दूसरे राउंड में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नवयुवक देवलाड़ी क्लब मैंद्रथ की ओर से ग्रामीण स्तरीय वाॅलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 25 टीमों ने प्रतिभाग किया। छह टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन चकराता ब्लाॅक प्रधान संगठन के महासचिव हरीश राजगुरु ने किया। पहले मैच में अणु की टीम ने बानपुर को हराया। इसके अलावा शेडिया और त्यूणी के बीच खेले गए मैच में शेडिया की टीम विजयी रही। वहीं, किराणू की टीम ने केराड़ की टीम को शिकस्त दी। चौथे मैच में तलवाड़ की टीम ने कोटी-बावर का हरा दिया। पांचवा मैच मैंद्रथ और हनोल के बीच खेला गया। इसमें मैंद्रथ की टीम ने जीत हासिल की। छठवां मैच शेडिया-देवघार व मैंद्रथ-बावर के बीच खेला गया। इसमें शेडिया की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में छह टीम पहले राउंड के मैच जीतकर दूसरे राउंड में पहुंच गई। क्लब के पदाधिकारियों ने प्रधान संगठन महासचिव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष सोहन सिंह, मैंद्रथ के प्रधान रमेश डोभाल, स्याणा मोहनलाल सेमवाल, उपाध्यक्ष नंदलाल सेमवाल, कोषाध्यक्ष विजेंद्र सिंह, क्रीड़ा अध्यक्ष प्रमेश डोभाल, सचिव रमेश आर्य, अतर सिंह राणा, जितेंद्र भजवाण, दिनेश रूपटा, अमन थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें