फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने छह पदाधिकारियों को पार्टी से निकाला

Sun, 23 Apr 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी ने छह पदाधिकारियों को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बाहर का रास्ता दिखा गया है। इन सभी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जिन पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित किया गया है उसमें रुड़की में कांग्रेस प्रदेश की समीक्षा बैठक में हंगामा करने वाले लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पार्टी ने हरिद्वार जिले के बिट्टू शर्मा, मोहम्मद आजम, सचिन बेनीवाल, चंपावत के पूरन सिंह कठैत, सूरज प्रहरी और बागेश्वर के रंजीत सिंह दसीला को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। कांग्रेस अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. केएस राणा ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें