जौनसार बावर क्षेत्र में मलबा आने से छह मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। इन मार्गों के बंद होने से कई गांवों का संपर्क कट गया है और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। अधिकारियों ने दावा किया कि देर शाम तक सभी मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड चकराता का रोटा खड्ड से अटाल पुल तक जाने वाला मोटर मार्ग दो स्थानों पर मलबा आने से बंद रहा। उधर लोक निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई कालसी का कांडा-टयूटाड़ मोटर मार्ग तीन स्थानों पर मलबा आने से बंद है।
ध्वैरा से देऊ मोटर मार्ग दो स्थान पर, मेघाटू, कूल्हा-शेडिया मोटर मार्ग दो स्थान पर और पिवनल मोटर मार्ग दो स्थान पर मलबा आने से बंद है। लोक निर्माण विभाग के आपदा नोडल अधिकारी आदित्य ठाकुर ने बताया कि सभी बंद मार्गों से मलबा हटाने का कार्य चल रहा है। देर शाम तक सभी मार्गों को यातायात के लिए खोल लिया जाएगा।