फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जल संकट से जूझ रही दो हजार की आबादी

Wed, 02 Jul 2025 01:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खमरोली गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण गांव से लगभग 500 मीटर दूर स्थित एक हैंडपंप से अपनी दैनिक जरूरत का पानी ढोकर ले जा रहे हैं। वहीं महिलाएं कपड़े धोने के लिए हैंडपंप के पास पहुंच रही है।



सिजला खड्ड से खमरोली गांव को पानी देने वाली योजना की लाइन एक सप्ताह पहले पत्थर-मलबा आदि गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके बाद से गांव में पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी नहीं आने से गांव की लगभग दो हजार की आबादी के सामने संकट की स्थिति है।
विज्ञापन


पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए उन्हें गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर गहराई में उतरकर एक हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। इसके बाद वह उसे ढोकर चढाई चढ़ते हुए अपने घर तक पहुंचते हैं। उधर ग्रामीण महिलाओं ने कपड़े धुलने का कार्य हैंडपंप के पास ही शुरू कर दिया है। महिलाएं अपने पानी के बर्तनों के साथ हैंडपंप पर जा रही हैं और वहीं पर बैठकर कपड़े धुलने के बाद घर के लिए पानी लेकर वापस लौट रही हैं।



ग्रामीण गजेंद्र सिंह तोमर, प्रीतम सिंह तोमर, दिगंबर सिंह तोमर, जवाहर सिंह आदि ने बताया कि एक सप्ताह से ग्रामीण कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। जल संस्थान को लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना दे दी गई थी लेकिन, अभी तक उसे ठीक करने का कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन


-



सिजला खमरोली पेयजल योजना की लाइन को ठीक कराने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शीघ्र ही लाइन को ठीक करा लिया जाएगा। - पुष्कर सिंह, अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें