छह महीने के बच्चे का शव दफना दिया गया था। लेकिन इसके बाद वह अब केदारघाटी में मिला है। यह बात सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
भागीरथी नदी में बहकर आए बच्चे का शव शुक्रवार को केदारघाट के किनारे मिला। सुबह केदारघाट पर नहाने गए साधु संतों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
एसओ महादेव उनियाल ने बताया कि अस्पताल में किसी दंपति के छह माह के बच्चे की दस्त के कारण मौत हो गई थी। उन्होंने बच्चे के शव को दफना दिया था, लेकिन वह नदी में बहकर किनारे आ गया।