फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह भाइयों ने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर डाली डकैती, हैरत में पड़ गई पुलिस

Sun, 22 Sep 2019 09:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal शादाब अली, अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
खुलासे के बाद चर्चा में आई ये डकैती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लूट और चोरी में बाप-बेटे, दो या तीन भाई, यह तो सुना होगा, लेकिन एक ही वारदात में छह सगे भाइयों के होने की बात शायद सुनी हो। लेकिन कलियर डकैती मामले में खुलासे के बाद ऐसे ही छह भाइयों के एक गिरोह के राज से पर्दा उठा है।

विज्ञापन


जी हां! कलियर गोदाम में डकैती की वारदात को छह सगे भाइयों ने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर अंजाम दिया था। मामले का खुलासा होने पर पुलिस भी हैरत में है तो भाइयों का यह कारनामा उजागर होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Trending Videos

प्रदेश में पहला मामला

डकैती की वारदात में छह भाइयों के गिरोह का होना, यह शायद प्रदेश में पहला मामला है। अब तक शायद ही ऐसी कोई घटना हुई हो, जिसमें छह सगे भाई शामिल हों। डकैती के खुलासे में लगी पुलिस को भी इसका इल्म नहीं था कि वारदात को छह भाइयों ने अंजाम दिया होगा।

पुलिस खुलासे से पहले यही मानकर चल रही थी कि वारदात में अलग-अलग कबाड़ी होंगे और सभी अलग-अलग स्थानों के रहने वाले होंगे। लेकिन पुलिस ने जब वारदात में शामिल छह सगे भाइयों रहमान, फरमान उर्फ पप्पू, राशिद उर्फ राजू, शादाब उर्फ गुल्लू, अहसान और जिशान सभी पुत्र सईद निवासी ग्राम अकबरपुर कालसो, थाना भगवानपुर को गिरफ्तार कर इनसे पूछताछ की तो हैरत में पड़ गई।
विज्ञापन

छह भाई गांव में ही रहते हैं और ग्रामीणों से काफी मिलनसार हैं

पुलिस पूछताछ में इन छह भाइयों ने बताया कि उन्होंने गोदाम में वारदात को अंजाम दिया है। उनके साथ वारदात में एक रिश्तेदार शोएब भी शामिल था। पुलिस ने इन भाइयों के संबंध में जानकारी जुटाई तो और भी चौंकाने वाली बात सामने आई। दरअसल, छह भाई गांव में ही रहते हैं और ग्रामीणों से काफी मिलनसार हैं।
 
ग्रामीणों को शक न हो, इस बात का खासतौर पर ध्यान रखते थे। लेकिन अब इन छह भाइयों के कारनामा जगजाहिर होने पर ग्रामीण भी हैरत में हैं और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि यह इतने शातिर निकलेंगे। अब पुलिस इन सभी छह भाइयों की गहनता से कुंडली खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि इन लोगों ने कई और वारदातों को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें