फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Dham: बदरीनाथ में चढ़ावे के लिए क्यूआर कोड लगाने के मामले की जांच के लिए SIT गठित

Tue, 09 May 2023 08:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)

सार

बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने के मौके पर चढ़ावे के लिए क्यूआर कोड के बोर्ड लगाए गए थे। जिसमें बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बदरीनाथ में चढ़ावे के लिए लगाया गया क्यूआर कोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे के लिए क्यूआर कोड लगाने के मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी (विशेष जांच टीम) गठित कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में टीम मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन


बता दें कि बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने के मौके पर चढ़ावे के लिए क्यूआर कोड के बोर्ड लगाए गए थे। जिसमें बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Kedarnath Heli Service: आज से रोज खुलेगा पोर्टल, अब यात्रा से छह दिन पहले कर सकेंगे टिकट बुकिंग
विज्ञापन


इसी बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने मामले को लेकर विशेष जांच टीम गठित कर दी है। एसपी ने निर्देश दिए हैं कि मामले के निस्तारण के लिए साइबर सेल से समन्वय बनाकर पूरी जानकारी एकत्रित की जाए। उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह को प्रतिदिन की गई कार्रवाई से अवगत कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से गठित टीम में बदरीनाथ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट, प्रभारी एसओजी चमोली नवनीत भंडारी और कांस्टेबल एसओजी आशुतोष भंडारी शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें