फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: उत्तराखंड में चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए 167 नए अफसरों की तैनाती की, अधिसूचना जारी

Wed, 24 Dec 2025 10:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

वर्तमान में प्रदेश में 70 विधानसभा क्षेत्रों में एसडीएम स्तर के 70 ईआरओ और तहसीलदार स्तर के 268 एईआरओ तैनात हैं।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों को लेकर 167 नए अफसरों की तैनाती की गई है। प्रदेश की 70 विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के मद्देनजर 167 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की नियुक्ति की गई है। चुनाव आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश में 70 विधानसभा क्षेत्रों में एसडीएम स्तर के 70 ईआरओ और तहसीलदार स्तर के 268 एईआरओ तैनात हैं। इसके अतिरिक्त 167 नए एईआरओ की नियुक्ति के बाद प्रदेश में 435 एईआरओ आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण और इसकी तैयारियों को सम्पादित करेंगे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि आयोग की ओर से नियुक्त 167 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सिर्फ आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए तैनात किए गए हैं।

Dehradun: लेखक गांव में अटल स्मृति व्याख्यान माला का आयोजन, सीएम और राज्यपाल भी हुए शामिल
विज्ञापन


इसमें मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, चकबन्दी अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। बताया कि बूथ लेवल ऑफिसर बीएलओ आउटरीच अभियान के तहत मतदाताओं से संपर्क, समन्वय और संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। ईआरओ और एईआरओ इस अभियान में बीएलओ की ओर से किए जा रहे आउटरीच अभियान की नियमित निगरानी करेंगे।
विज्ञापन


किस जिले में कितने नए एईआरओ हुए तैनात
उत्तरकाशी में 11, चमोली में 20, रुद्रप्रयाग में आठ, टिहरी गढ़वाल में 12, देहरादून में 13, हरिद्वार में 19, पौड़ी गढ़वाल में 20, पिथौरागढ़ में 14, बोगश्वर में तीन, अल्मोड़ा में 12, चम्पावत में छह, नैनीताल में 11 और ऊधमसिंह नगर में 18 की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें