फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! मानदेय के रूप में मिल रहे सिर्फ 2000 रुपये

विज्ञापन
खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन पर बैठीं भोजनमाताएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में भोजनमाताओं का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। रविवार को भी भोजनमाताओं ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। भोजनमाताओं ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ऊषा देवी ने कहा कि बीते तीन जनवरी से भोजनमाताएं मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर रही हैं। बावजूद सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है। बीते कई सालों से भोजनमाताओं को मानदेय के रूप में सिर्फ 2000 रुपये दिए जा रहे हैं, जिसमें घर खर्च चलाना बेहद मुश्किल है। उन्होंने मानदेय को बढ़ाकर 8000 रुपये करने की मांग की है। कहा सरकार ने प्रदेश के मैदानी जिले देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में मध्याह्न भोजन निर्माण का काम अक्षय पात्र फाउंडेशन को सौंप दिया है, जिससे इन जिलों में तैनात भोजनमाताओं के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कहा जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
धरना देने वालों में महामंत्री बिट्टो देवी, अंबिका थापा, उमा पाल, पुष्पा, कुसुम, सीता, सुमन, संजी देवी, उर्मिला, वीना, काजल गुप्ता, रामवती, नीलम, श्यामो देवी, सोमा, प्रर्मिला, कमला राणा, लक्ष्मी, सरला, झूलो देवी, सुनीता, रेनू, उर्मिला, केला चौधरी, बबीता, सामाजिक कार्यकर्ता रामकरण सिंह पाल, जगदीश गुप्ता, कलम सिंह वर्मा, जसवीर चौहान, नारायण सिंह तोमर आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें