फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बेटियों ने चालदा महासू महाराज के मंदिर में चढ़ाया चांदी का छत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
क्यावा गांव की बेटियों ने दोहा गांव स्थित चालदा महासू महाराज के मंदिर में चांदी का छत्र भेंट किया। उन्होंने देवता से परिवार और गांव की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पारंपरिक वेशभूषा में देवगीतों पर नृत्य किया। मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


खत शैली के क्यावा गांव की बेटियों ने आपस में चंदा एकत्रित कर चांदी का छत्र बनवाया था। इसे रविवार को सुबह यमुना नदी में स्नान कराया गया। इसके बाद सभी बेटियां पारंपरिक वेशभूषा में नाचते-गाते छत्र के साथ दोहा गांव के लिए रवाना हुईं। यहां सुबह 11 बजे पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से छत्र को मंदिर में चढ़ाया गया। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि क्यावा गांव की बेटियों ने देवता को चांदी का छतर भेंट किया है। इस मौके पर रीना जोशी, मीरा जोशी, लक्ष्मी जोशी, अनामिका जोशी, मीरा पांडे, पूर्णिमा, सुमन जोशी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें