फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बटालियन के गौरवशाली इतिहास ने भरा पूर्व सैनिकों में जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने बटालियन का 55वां स्थापना दिवस पूर्व कमान अधिकारी कर्नल एनएस सामंत की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बटालियन के गौरवशाली इतिहास ने पूर्व सैनिकों में जोश भर दिया।
विज्ञापन


सबसे पहले पूर्व सैनिकों ने वीरगति प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन के संरक्षक कैप्टन वीरेंद्र सिंह रावत ने पूर्व सैनिकों को बटालियन का इतिहास बताया। वहीं, इस मौके पर इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए सैनिकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सभी पूर्व सैनिकों ने सरकार से मांग करते हुए कहा, साल 1914 से पहले बलिदानी सैनिकों के परिवारों को भी 10 लाख रुपये की अनुदान राशि दी जाए। रुद्रप्रयाग में निर्माणाधीन सैनिक स्कूल की धीमी गति पर पूर्व सैनिकों ने नाराजगी जाहिर की। उपनल के माध्यम से वर्षों से सरकारी विभागों में सेवा दे रहे पूर्व सैनिकों के नियमितीकरण की भी मांग की। इस दौरान कैप्टन ज्ञान सिंह रावत, कैप्टन सुदामा प्रसाद पंत, सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह नेगी, कैप्टन बांके लाल, कैप्टन शिवेंद्र सिंह रावत, सूबेदार मेजर तीरथ सिंह रावत, सूबेदार मेजर राम सिंह राणा, सूबेदार सतेंद्र सिंह, कैप्टन भूपुाल सिंह गढ़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें