फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Tunnel Rescue: सफल हुआ बचाव अभियान, पीएम मोदी और राष्ट्रपति सहित कई लोगों ने दी बधाई

Tue, 28 Nov 2023 11:46 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में 17 दिन से कैद मजदूरों को निकाल लिया गया है। ऑपरेशन की सफलता से चारों ओर खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन
सुरंग से बाहर लाए गए श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिलक्यारा ऑपरेशन की सफलता से हर किसी के चेहरे खिल गए हैं। उत्तराकाशी की सुरंग में फंसे मजदूरों के बार निकालने के लिए जारी रेस्क्यू अभियान को 17 वें दिन सफलता मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। 

प्रधानमंत्री मोदी लगातार पूरे मामले का अपडेट ले रहे थे। आज ऑपरेशन की सफलता पर उन्होंने कहा कि सभी श्रमिक बंधुओं के सुरक्षित बाहर निकल आने के समाचार से मुझे अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई है। इस अभियान पर पूरे देश की निगाह लगी हुई थी। इसकी सफलता से पूरे देश ने राहत की सांस ली है। यह घड़ी सभी श्रमिक बंधुओं के परिजनों के लिए आनंद की घड़ी है। मैं उनके परिजनों को बधाई देता हूँ। 

विज्ञापन


बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में फंसे इन सभी मज़दूरों को सुरक्षित निकालने में सबसे बड़ा योगदान राहत एवं बचाव कार्य में लगी सभी एजेंसियों जैसे एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ़, उत्तराखण्ड पुलिस तथा भारतीय सेना का है। मैं इन सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं।

राष्ट्रपति ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बचाव अभियान में लगीं टीमों को बधाई दी। कहा- मुझे यह जानकर राहत और खुशी महसूस हो रही है कि उत्तराखंड में एक सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को बचा लिया गया है। बचाव कार्य में बाधाओं का सामना करने के कारण 17 दिनों तक की उनकी पीड़ा मानवीय सहनशक्ति का प्रमाण रही है। मैं उन टीमों और सभी विशेषज्ञों को बधाई देती हूं जिन्होंने इतिहास के सबसे कठिन बचाव अभियानों में से एक को पूरा करने के लिए अविश्वसनीय धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ काम किया है।

सीएम ने अभियान में जुटे सभी लोगों को दी शुभकामनाएं

सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अभियान में जुटे समस्त बचाव दल को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा की श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरों की खुशी ही मेरे लिए इगास बग्वाल (दिवाली) है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि बचाव दल की तत्परता, टेक्नोलॉजी के सहयोग, सुरंग के अंदर फंसे श्रमिक बंधुओं की जीवटता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जा रही पल- पल निगरानी और बौखनाग देवता की कृपा से यह अभियान सफल हुआ। मुख्यमंत्री ने जरुरी होने पर श्रमिकों को हर चिकित्सा सुविधा देने के उन्होंने आदेश दिए हैं। 

समन्वित प्रयास का परिणाम: गडकरी

सिल्कयारा सुरंग से 41 श्रमिकों को बचाने के बाद  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने  कहा कि वह राहत और खुशी' महसूस कर रहे हैं क्योंकि सुरंग से फंसे हुए सभी 41 श्रमिकों को बचा लिया गया है। कहा कि यह कई एजेंसियों द्वारा किया गया एक समन्वित प्रयास था, जो हाल के वर्षों में सबसे महत्वपूर्ण बचाव अभियानों में से एक है। कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद विभिन्न विभाग और एजेंसियां एक-दूसरे के पूरक हैं।

अभियान को सफल बनाने वाले सभी जांबाज़ों को मेरा सलाम: राहुल गांधी
उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिक भाइयों की सुरक्षित वापसी बहुत ही खुशी का समाचार है। उन्हें और उनके परिवारों को मेरी दिली बधाई। भारत का निर्माण करने वाले हमारे मज़दूर भाइयों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इस मुश्किल अभियान को सफल बनाने वाले सभी जांबाज़ों को मेरा सलाम हैं।

जयशंकर ने की मजदूरों के धैर्य और दृढ़ संकल्प की सराहना
सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बचाव अभियान में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने 17 दिनों तक सुरंग में फंसे मजदूरों के दृढ़ संकल्प की भी सराहना की, जिन्होंने धैर्य के साथ विपरीत परिस्थितियों का सामना किया। जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हम अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए अथक प्रयास करने वाले सभी लोगों का दिल से आभार। 

श्रमिकों के साहस को देश का सलाम...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, हमारे श्रमिक भाइयों का सुरक्षित बाहर आना बेहद खुशी की खबर है। चुनौतीपूर्ण हालात में सुरंग में इतने लंबे समय तक  फंसे रहने पर उनके साहस को देश सलाम करता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें सकुशल निकालने के लिए संसाधन उपलब्ध करवाने के साथ ही व्यक्तिगत रूप से अभियान पर जिस तरह नजर रखी, वह उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने की मजदूरों को मुआवजा देने की मांग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 140 करोड़ भारतीयों की प्रार्थना और एनडीएमए समेत सभी एजेंसियों की बदौलत ऑपरेशन आखिरकार कामयाब हुआ, आप सभी को बधाई। सरकार से आग्रह है, श्रमिकों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ और उचित मुआवजा दे।

नागरिकों का जीवन बचाने के लिए कुछ भी कर सकता है भारत... 
अडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के पांच श्रमिकों समेत सभी 41 जिंदगियां बचाने में मैराथन प्रयास करने वाले सभी लोगों और एजेंसियों की प्रतिबद्धता को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि भारत अपने नागरिकों के जीवन को बचाने के लिए कुछ भी कर सकता है।  
विज्ञापन

भारत के लोगों की एकता की जीत...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, इस ऑपरेशन में लगे उन तमाम लोगों के प्रयासों और मेहनत को मैं सलाम करता हूं। सभी देशवासियों की दुआएं काम आईं। ये भारत के लोगों की एकता की जीत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें