फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्किम, चंडीगढ़ और नगालैंड ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। विजय हजारे ट्रॉफी में सिक्किम ने मिजोरम को 124 रन, चंडीगढ़ ने मेघालय को छह विकेट और नगालैंड ने अरुणाचल प्रदेश को चार विकेट से शिकस्त दी। जीत के साथ तीनों टीमें अंक तालिका में अपनी स्थिति में सुधार करने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को सिक्किम और मिजोरम के बीच पहला मैच खेला गया। इसमें सिक्किम ने पहले खेलते हुए 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 188 रन बनाए। इकबाल अब्दुल्ला ने 56, विवेक ने 46, दिनेश बहादुर व ईश्वर चौधरी ने 15-15 रन बनाए। मिजोरम के लिए अबरार अब्दुल ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मिजोरम की कमजोर शुरुआत हुई और कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिकने में नाकामयाब रहे। मिजोरम की टीम महज 16 ओवर में केवल 64 रनों पर ही ढेर हो गई। इस स्कोर में केवल लाहहमा वारलंग बड़ा स्कोर बना पाए। वारलंग ने टीम के लिए 41 रन जोड़े। बाकी पूरी टीम महज 23 रनों पर ही सिमट गई। सिक्किम के लिए पदम राज ने छह ओवर में 20 रन देकर आधी से ज्यादा टीम को आउट किया। पदम ने छह विकेट चटकाए।
चार विकेट से जीता नगालैंड
अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी में अरुणाचल प्रदेश व नगालैंड के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अरुणाचल प्रदेश ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। राहुल दलाल ने 61, उवैस ने 32, समर्थ सेठ ने 21, सोंग टाचो ने नाबाद 35 व अखिलेश ने 21 रनों की पारी खेली। नगालैंड के लिए इमलीवती ने चार विकेट झटके। जवाब में नगालैंड ने 45.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। योगेश ने 91 रन की पारी खेली। ओशशि ने 28, स्टुअर्ट बिन्नी ने 24 और श्रीकांत ने 20 रन बनाए। अरुणाचल प्रदेश के तेची नेरी ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ ने मेघालय को हराया
कसिगा स्कूल ग्राउंड में चंडीगढ़ व मेघालय के बीच मैच खेला गया। मेघालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 184 रन बनाए। संजय यादव ने नाबाद 61, क्यांसी ने 27, अमिग्यांशु सेन ने 27 और डीण रवि तेजा ने 21 रन बनाए। चंडीगढ़ के श्रेष्ठ निरमोही व अनिरुद्ध कुंवर ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में चंडीगढ़ ने 43.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अर्जुन आजाद ने 70, गौरव पुरी ने 31, जसकरन सिंह ने नाबाद 29 व अंकित कौशिक ने नाबाद 31 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें