अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में ज्योतिषाचार्याें से नए साल पर बदलते नक्षत्र, नया साल और ग्रहों की चाल विषय पर स्वास्थ्य, पर्यावरण, राजनीति, कारोबार, कॅरिअर समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।
हस्ताक्षर विशेषज्ञ संदीप भार्गव ने कहा कि अगर सिग्नेचर गलत हो जाता है तो स्वास्थ्य, करियर और विवाह पर भी प्रभाव पड़ता है। आज कुंडली मिलाने के बाद भी लोग परेशान हैं, जिस कारण तलाक बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
उनसे पूछा गया था कि नए साल में ग्रहों की चाल से रिश्तों पर क्या पड़ने वाला है। उन्होंने सलाह दी कि अभिभावक कुंडली के साथ-साथ विवाह योग्य बच्चों के सिग्नेचर भी जरूर जांच करवाएं। इससे तलाक की स्थिति से बचा जा सकता है।
ज्योतिष महाकुंभ-2025 के दूसरे दिन पहली बार विशेष सत्र के दौरान देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्याें से नए साल पर बदलते नक्षत्र, नया साल और ग्रहों की चाल विषय पर स्वास्थ्य, पर्यावरण, राजनीति, कारोबार, कॅरिअर समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।
ज्योतिषाचार्याें ने कहा, पर्यावरण और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी नया साल चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसमें खूब गर्मी होगी। ज्योतिषाचार्याें के अनुसार, नए तरह का बुखार भी सामने आ सकता है। राजनीति को लेकर उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहसिक निर्णय लेंगे।