पुलिस उपनिरीक्षकों की भर्ती में आयुसीमा सीमा को 27 वर्ष से बढ़ाकर 28 वर्ष कर दिया गया है।
अधिकतम आयुसीमा थी 27 वर्ष
5 फरवरी 2014 को उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस अभिसूचना प्लाटून कमांडर पीएसी के पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसमें अधिकतम आयुसीमा 27 वर्ष रखी गई थी।
आयुसीमा को लेकर उच्च न्यायालय में रिट याचिका विचाराधीन है, लेकिन शासन के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को संशोधन करते हुए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 28 वर्ष किया गया है।
इसके अलावा पूर्व की भांति आयोजित उपनिरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा के अनुरूप शारीरिक दक्षता में महिला व पुरुष वर्ग हेतु पांच-पांच इवेंट होगें। उच्च न्यायालय नैनीताल में लंबित रिट याचिका के निर्णय के अधीन अंतिम फैसला रहेगा।