वह वर्तमान में प्रीमियर बैडमिंटन लीग में भी बहुत अच्छा खेले और अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया। चेन्नई की टीम ने उन्हें 36 लाख में खरीदा था।
लक्ष्य और डीके सेन के चयन पर उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, सचिव बीएस मनकोटी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, अल्मोड़ा बैडमिंटन परिवार के राम अवतार, प्रशांत जोशी, सुरेश कर्नाटक, गोकुल मेहता, एएनएस रजवार, हेम तिवारी, जगमोहन फर्त्याल, राकेश जयसवाल,डा. संतोष बिष्ट, अनिल नैनवाल, जिला खेल अधिकारी सीएल वर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, विजय प्रताप, राजेंद्र तिवारी, जगदीश वर्मा आदि ने खुशी जताई है।