फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SGRR में भी एनएसयूआई का परचम, शुभम बने अध्यक्ष, जानिए किसे मिले कितने वोट

Thu, 24 Aug 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एसजीआरआर पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में भी भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने क्लीन स्वीप कर दिया। गत वर्ष कॉलेज की सत्ता में आने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को इस साल एक भी पद पर जीत नसीब नहीं हुई। एनएसयूआई के प्रत्याशी शुभम रावत अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं, आर्यन छात्र संगठन भी इस साल महासचिव पद पर हार गया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह नौ बजे कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव शुरू हुआ तो तेज बारिश होने लगी। इसके बावजूद छात्रों का उत्साह कम नहीं हुआ। कॉलेज में 2168 वोटों में से 981 छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर एक बजे तक चुनाव संपन्न हुए।

इसके बाद दो बजे से मतगणना शुरू हुई। जैसे ही वोटों की गिनती शुरू हुई, एबीवीपी के प्रत्याशियों के चेहरे उतरने शुरू हो गए। गत वर्ष अध्यक्ष सहित पांच पदों पर जीत दर्ज करने वाली एबीवीपी देखते ही देखते हार की गर्त में चली गई।
विज्ञापन
Trending Videos

एनएसयूआई की ऐसी आंधी चली कि एबीवीपी के हाथ से पूरा छात्रसंघ फिसल गया। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के शुभम रावत ने एबीवीपी के प्रमोद को 237 वोटों से हरा दिया। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की निशात परवीन ने एबीवीपी के प्रभजोत सिंह लांबा को 38 वोटों से हरा दिया।

महासचिव पद पर एनएसयूआई के अजय नेगी ने आर्यन के आशीष भट्ट को 47 वोटों से हरा दिया। सहसचिव पद पर एनएसयूआई की काजल डोभाल ने एबीवीपी के मृदुल भट्ट को 251 वोटों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के दमनजीत सिंह भाटिया ने निर्दलीय अमित थपलियाल को सर्वाधिक 411 वोटों से हराया।

इस पद पर एबीवीपी का प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहा। विवि प्रतिनिधि पद पर एनएसयूआई के सिद्धार्थ ठाकुर ने एबीवीपी के कर्ण सिंह को 339 वोटों से हरा दिया। पूरे पैनल पर जीत के बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला।

कॉलेज के शिक्षक मेहरबान सिंह गुसाईं ने छात्रसंघ पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। गौरतलब है कि एमकेपी के बाद एबीवीपी की यह लगातार दूसरी हार है।
विज्ञापन

किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले

अध्यक्ष
विजेता (एनएसयूआई) : शुभम रावत (599 वोट)
उप विजेता (एबीवीपी) : प्रमोद (362 वोट)

उपाध्यक्ष
विजेता (एनएसयूआई) : निशात परवीन (488 वोट)
उप विजेता (एबीवीपी) : प्रभजोत सिंह लांबा (450 वोट)

महासचिव
विजेता (एनएसयूआई) : अजय नेगी (503 वोट)
उप विजेता (आर्यन) : आशीष भट्ट (456 वोट)

सहसचिव
विजेता (एनएसयूआई) : काजल डोभाल (553 वोट)
उप विजेता (एबीवीपी) : मृदुल भट्ट (302 वोट)

कोषाध्यक्ष
विजेता (एनएसयूआई) : दमनजीत सिंह भाटिया (606 वोट)
उप विजेता (निर्दलीय) : अमित थपलियाल (195 वोट)

विवि प्रतिनिधि
विजेता (एनएसयूआई) : सिद्धार्थ ठाकुर (642 वोट)
उप विजेता (एबीवीपी) : कर्ण सिंह (303 वोट)

छात्रा स्नातक प्रतिनिधि
विजेता (एनएसयूआई) : दिव्या कुमारी (265 वोट)
उप विजेता (एबीवीपी) : मुस्कान पांडेय (222 वोट)
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें