फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों से भरी बस पलटने का पूरा सच आया सामने, चालक की इस लापरवाही से हुआ हादसा

Thu, 24 Aug 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को छात्रों से भरी बस पलटने का पूरा सच सामने आ गया है। चालक की इस लापरवाही यह हादसा  हुआ। अगर समय रहते परिजनों वहां न पहुंचते  तो इससे कई बच्चों की जान जा सकती थी।
विज्ञापन


एक बस महाराजपुर निरंजनपुर मार्ग पर गहरी खाई में पलट गई। हादसे में छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर अभिभावक और ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बच्चों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

ग्रामीणों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब चालक वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर बात कर रहा था। उधर, बच्चों के परिजनों ने चालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए स्कूल पहुंच कर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

हादसे से सदमे में छात्र

तहसील क्षेत्र के महाराजपुर कला गांव के पास स्थित वुड इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कि एक बस बुधवार सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी। बताया जाता है कि बस जैसे ही महाराजपुर निरंजनपुर मार्ग पर राधा रमन सेवाश्रम के पास पहुंची तो बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई।

बस के पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया तब तक बाबा रामदेव फैक्ट्री के कर्मचारियों की बस भी मौके पर पहुंची गई।

वह भी बच्चों को बाहर निकालने में जुट गए। सूचना मिलने पर रायसी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचा दिया।

बस पलट जाने की सूचना पर आसपास के कई गांवों के ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसी बीच स्कूल स्टाफ भी मौके पर आ गया। घटना से गुस्साए बच्चों के अभिभावकों ने बस चालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मौके पर जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि स्कूल प्रबंधन बच्चों को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

हादसे में घायल बच्चे

उनका कहना था कि चालक की ओर से बस चलाते समय मोबाइल पर बात करने के दौरान ही हादसा हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी कई बार इसकी शिकायत उन्होंने स्कूल प्रबंधन से की, लेकिन प्रबंधन ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।

हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिभावकों को समझा कर मामला शांत कराया। इसके बाद घटना की तहरीर परिजनों ने रायसी पुलिस चौकी को दी। चौकी प्रभारी पूरण सिंह तोमर का कहना है की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हंगामा करने वालों में सोनू, सहदेव, नंदकिशोर, राजेश, कपिल, दीपक, संजय, बबलू कुमार आदि उपस्थित थे। 

हादसे में घायल बच्चे
वंदना पुत्री रविंद्र, अमन पुत्र रवींद्र, खुशी पुत्री अनिल, आयुषी पुत्री कृष्णपाल, शिवम पुत्र राजेश, शुभम पुत्र छजपाल, आदर्श पुत्र रवींद्र,  मनीष कुमार पुत्र राजकुमार, रितिका पुत्री भागमल के अलावा कई अन्य बच्चे भी शामिल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें