फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी से अनुपस्थित डॉक्टरों से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अनुपस्थित मिले दो डॉक्टरों व एक कर्मचारी से जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा चिकित्सा अधीक्षक से 11 बिंदुओं पर आख्या तलब की है।
विज्ञापन

बता दें, सात अगस्त को जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने सीएचसी डोईवाला का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सुखदेव भुल्लर, डॉ. अंश वर्मा और राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य क्लीनिक की काउंसलर आशा नेगी अनुपस्थित मिली थीं। जिलाधिकारी ने तीनों को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर तीनों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। इसके अलावा अस्पताल में बायोमीट्रिक मशीन खराब होने, सफाई का पुख्ता इंतजाम न होने,ओपीडी व भर्ती मरीजों की संख्या में अंतर जैसे 11 बिंदुओं पर चिकित्सा अधीक्षक से आख्या मांगी है। इस अस्पताल का संचालन स्वामी राम हिमालयन विवि करता है। लिहाजा, जिलाधिकारी ने विवि को भी तय शर्तों के आधार पर इसका संचालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें