फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर भूमि पूजन: आतंकी हमले को लेकर अलर्ट, नेपाल बॉर्डर पर कैंप करने पहुंचे यूपी के डीआईजी

Mon, 03 Aug 2020 01:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बरेली/खटीमा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के दौरान संभावित आतंकी हमले को लेकर जारी अलर्ट के लिए पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। वर्तमान में नेपाल से जारी विवाद के बीच इस रास्ते से घुसपैठ की आशंका से पुलिस इनकार नहीं कर रही है।

विज्ञापन


लिहाजा यूपी के डीजीपी के आदेश पर डीआईजी छह अगस्त तक कैंप करने पीलीभीत पहुंचे हुए हैं। सीमा पर उत्तराखंड पुलिस की मुस्तैदी देखकर उन्होंने चौकी इंचार्ज को सराहा और एसपी पीलीभीत को इसी तर्ज पर यूपी की सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने को कहा। 

अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन करने प्रधानमंत्री मोदी जा रहे हैं। चीन के प्रभाव में आए नेपाल की ओर से भी आतंकी घुसपैठ की आशंका है। ऐसे में यूपी पुलिस के डीजीपी ने वरिष्ठ अधिकारियों को नेपाल बॉर्डर से जुड़े इलाकों में निगरानी की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस की तर्ज पर सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने को कहा

बरेली से डीआईजी राजेश कुमार पांडेय को पीलीभीत भेजा गया है। वहां वह छह अगस्त तक कैंप करेंगे। इधर डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने यूपी और उत्तराखंड की सीमा का औचक निरीक्षण किया।

सीमा पर खटीमा पुलिस के हल्दी घेरा देवहा पुल पर सुरक्षा व्यवस्था देखकर उन्होंने चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रताप बिष्ट की सराहना भी की।

डीआईजी ने औचक निरीक्षण के दौरान सीमा पर सुरक्षा का आकलन कर तत्काल एसपी पीलीभीत जय प्रकाश को उत्तराखंड पुलिस की तर्ज पर सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने को कहा है।

सीमा पर दोनों राज्यों की पुलिस तालमेल बनाकर सुरक्षा और कार्य किए जाएंगे। इस दौरान सीओ जहानाबाद प्रमोद कुमार, एसओ खीम सिंह जलाल, मझोला चौकी प्रभारी कमलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें