नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद व पूर्व मंत्री रमेश लेखक का कहना है कि नेपाल और भारत में मैत्री और रोटी-बेटी के संबंध है, लेकिन कालापानी विवाद में वे अपनी सरकार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि विवाद का कूटनीतिक वार्ता से समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोईराला ने भी विवादित भू-भाग पर भारत के दावे पर आपत्ति जताई थी। विवाद के समाधान तक भारत को विवादित भू-भाग से अपनी सेना वापस बुलानी चाहिए।
संबंधों की मजबूती के लिए जल्द हो सीमा विवाद का समाधान: मल्ल
नेपाल के कंचनपुर जिले के उद्योग वाणिज्य संघ के मौजूदा चेयरमैन जंग बहादुर मल्ल का कहना है कि सीमा विवाद को दोनों देशों ने संयुक्त सर्वे और अधिकारिक स्तर की वार्ता के माध्यम से जल्द सुलझाना चाहिए। कई स्थानों पर सीमा विवाद के कारण दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों पर विपरीत असर पड़ रहा है। उनका कहना है कि भारत-नेपाल के सदियों से मजबूत मैत्री रिश्ते हैं और सीमा विवाद के समाधान से संबंध और मजबूत होंगे।