जल्दी टूट जाते दूध के दांत
दून मेडिकल कॉलेज ने दंत रोग विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. योगेश्वरी कृष्णन की मानें तो दांतों के आड़े-तिरछे निकलने का मुख्य कारण अशुद्ध खाने का अधिक सेवन है। इसकी वजह से दांतों में कीड़ा लग जाता है। इसके बाद जो दूध के दांत 12-13 वर्ष की उम्र में गिरने चाहिए वह जल्द ही गिर जाते हैं। दांत गिरने के बाद आसपास के दांत खाली जगह की ओर बढ़ने लगते हैं। ऐसे में जब स्थाई दांत अपने तय समय पर बाहर निकलते हैं तो उन्हें जगह नहीं मिल पाती है। इसके बाद दांतों को जिस ओर जगह मिलती है वे निकल जाते हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पांच साल बाद लेट हुआ मानसून, सप्ताह भर की देरी से पहुंचेगा; आज भारी बारिश का अलर्ट
इन बातों का रखें ध्यान
-बच्चों को बचपन से चबाने का अभ्यास करवाएं
-बचपन में गिरने को हल्के में न लें
-शुद्ध खाद्य पदार्थों का सेवन कराएं