पौड़ी, पिथौरागढ़ए बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश की संभावना है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भी बिजली चमकने और 40 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।