फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन धन्य बनाती है श्रीमद्भागवत कथा श्रवण

विज्ञापन
धर्मपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित श्रीमदभागवत कथा में प्रवचन सुनते श्रद्वालु
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से धार्मिक लाभ होता है। यदि सच्चे मन से सात दिन इस कथा का श्रवण कर लिया जाए तो जीवन धन्य हो जाता है। यह प्रवचन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान सोमवार को कथावाचकों ने दिए।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण-सुदामा में थी सच्ची दोस्ती
देहरादून। मानस मंदिर बकरालवाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथा का विधि-विधान से समापन हुआ। आचार्य सतीश जगूड़ी ने सुदामा चरित्र का वर्णन का भक्तों को भाव विभोर कर दिया। कहा कि श्रीकृष्ण और सुदामा में सच्ची दोस्ती थी। मंदिर परिसर में सुबह यज्ञ कराया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर आचार्य पंकज डोभाल, उपाचार्य रितिक नौटियाल, राकेश गोड़, आशीष आदि मौजूद रहे।
कन्हैया के रंग में रंगे भक्त
देहरादून। धर्मपुर चौक स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन मेयर सुनील उनियाल गामा ने शिरकत की। आचार्य नत्थी प्रसाद उनियाल ने रासलीला व कंस वध का वर्णन कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के बाद भक्तों से सवाल पूछे गए, जिनका सही जवाब देने वालों को पुरस्कार दिए गए। इस दौरान तुलाज इंस्टीट्यूट के चेयरमैन सुनील जैन ने मंदिर को एक कमरा दान किया गया। इस मौके पर अविनाश कांत शर्मा, गणेश मौर्य, आत्माराम शर्मा, अनिता शर्मा, विक्रम सिंह बिष्ट, बलवंत राम अग्रवाल, देवेंद्र हरुला, आरके तायल, लक्ष्मी चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आत्मा-परमात्मा का मिलन है महारास
देहरादून। पटेलनगर स्थित श्री श्याम सुंदर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन स्वामी सर्वज्ञानंद कार्ष्णि महाराज ने कहा कि रास आत्मा के परमात्मा से मिलन है। जब आत्मा-परमात्मा से मिलने को तड़पती है तो यही भक्त और भगवान का मिलन होता है। भगवान के लिए कोई भी जीव न पुरुष है और न ही स्त्री। हम सब जीव उस परमात्मा के अंश हैं। मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चड्डा ने बताया कि मंगलवार को सुदामा चरित्र का वर्णन किया जाएगा। बुधवार को यज्ञ व भंडारे के साथ कथा संपन्न होगी। इस मौके पर प्रधान अवतार मुनियाल, गोविंद मोहन, ओम प्रकाश सूरी, गोविंद मोहन, पंकज चांदना, तजेंद्र हरजाई, सुमित जौली, यशपाल मग्गो, मोहन सूरी, किरन शर्मा, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें