फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: श्रेय नैथानी बने इनोवेटर ऑफ द ईयर, पांच महिला वैज्ञानिक भी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। विज्ञान धाम में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से आयोजित दो दिवसीय 21वां उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन सोमवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में श्रेय नैथानी को इनोवेटर ऑफ द ईयर चुना गया जबकि पांच महिला वैज्ञानिक भी सम्मानित की गईं।
विज्ञापन

समापन सत्र में मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी मुख्य अतिथि रहीं। अध्यक्षता डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट ने की, जबकि पूर्व डीआईजी अनिल रतूड़ी, विज्ञान भारती के अध्यक्ष केडी पुरोहित और जीबीपी एनआईएचई के निदेशक डॉ. आईडी भट्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सम्मेलन के दूसरे दिन आपदा सहनशीलता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर-भौतिक प्रणालियों, रक्षा तकनीक, स्टेम में महिलाओं की भागीदारी और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों जैसे समसामयिक मुद्दों पर आठ गहन विचार-मंथन सत्र आयोजित किए गए। तकनीकी सत्रों के दौरान कुल 261 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें 189 मौखिक और 72 पोस्टर प्रस्तुतियां शामिल थीं। कृषि, जैव प्रौद्योगिकी, रसायन विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान और गणित समेत 12 विषयों में उत्कृष्ट शोध प्रस्तुत करने वाले युवा शोधकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में उत्कृष्ट सहयोग देने वाले दून विवि और ग्राफिक एरा हिल विवि के पांच छात्रों को भी सम्मानित किया गया। यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि सम्मेलन ने हिमालयी राज्य की चुनौतियों से निपटने में विज्ञान को नीति और समाज से जोड़ने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन


किसे मिला कौन सा पुरस्कार
इनोवेटर ऑफ द ईयर : श्रेय नैथानी
युवा महिला वैज्ञानिक पुरस्कार : डॉ. खष्टी डसीला (यूओयू, हल्द्वानी), डॉ. अलका पंत (ग्राफिक एरा), श्रुति सेमवाल (एचएनबीजीयू) और डॉ. विनिता गौरी (आईसीएआर-वीपीकेएएस, अल्मोड़ा)
विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान : डॉ. विजेता बिष्ट (नैनीताल)
द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग : जूनियर वर्ग में नैनीताल के चिन्मय भरगली व सात्विक शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सीनियर वर्ग में टिहरी गढ़वाल के आदित्य राज व अयान गुप्ता अव्वल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें