फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यास का बिजनेसः लागत कम, मुनाफा बंपर

Wed, 21 May 2014 03:00 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हींग लगे न फिटकरी, रंग भी चोखा। पानी का कारोबार भी इसी सिद्धांत पर चलता है। बोरिंग होते ही बिजनेस शुरू।
विज्ञापन


ट्रैक्टर और टैंकर है तो मुनाफा चौगुना होगा। नहीं भी है तो बोरिंग ही काफी है। खास बात यह है कि और कामों की तरह इसके लिए न किसी परमिशन की जरूरत है न लाइसेंस की।

यही कारण है कि यह बिजनेस दून में अब एक इंडस्ट्री का रूप ले चुका है। बेशक यह अवैध है लेकिन कार्रवाई का अधिकारी किसी महकमे के पास नहीं है।
Trending Videos

हर बोरिंग पर अलग-अलग पानी का रेट

शहर और आसपास के इलाकों में सौ से अधिक बोरिंग हैं। पानी का रेट हर बोरिंग पर अलग-अलग है। बोरिंग के लिए जहां ज्यादा खुदाई करनी पड़ती है वहां रेट अधिक है।

इस समय एक टैंकर पानी की कीमत 30 से 80 रुपए तक है। वहीं, जल संस्थान के ट्यूबवेल से पानी लेने पर प्रति टैंकर सौ रुपए देने पड़ते हैं। इसलिए निजी बोरिंग पर टैंकरों की लाइन लगी रहती है।

एक पानी के सप्लायर ने बताया कि इस काम में लागत कम है, लेकिन मुनाफा अच्छा है। यही कारण है कि यह कारोबार शहर से गांवों तक फैल गया है।

सेहत के साथ भी खिलवाड़

निजी बोरिंग से बेचा जा रहा पानी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। पानी की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता।

कम से कम बैक्टीरिया से बचाव के लिए क्लोरीन तो पानी में होना ही चाहिए। लेकिन, बोरिंग मालिक इसकी भी जहमत नहीं उठाते। वहीं जल संस्थान ने ट्यूबवेलों में क्लोरीन की व्यवस्था की हुई है।

हम मजबूर हैं
जल-नीति नहीं होने की वजह से विभाग पानी के कारोबार पर रोक नहीं लगा पा रहा है। हालांकि इस दिशा में काम चल रहा है और जल्द ही नीति बनने की उम्मीद है। इसके बाद पानी बेचने के लिए संस्थान से परमिशन जरूरी होगी।
- डीडी डिमरी, मुख्य महाप्रबंधक, जल संस्थान
विज्ञापन

इन जगहों पर हैं प्रमुख बोरिंग प्वाइंट

रिस्पना पुल के पास- 1
आईएसबीटी रोड- 5
कारगी रोड- 1
टर्नर रोड- 2
रेसकोर्स- 1
मोहकमपुर-1
हर्रावाला-1
कुआंवाला-1
सहस्त्रधारा रोड-3
विजय पार्क-3
राजेंद्र नगर-3
प्रेमनगर-6
नंदा की चौकी-1
सब्जीमंडी क्षेत्र-3
आर्केडिया-ग्रांट-10
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें