फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर की चिंगारी से लगी आग, टला बड़ा हादसा

Sat, 12 Sep 2015 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के इंदिरा मार्केट में शुक्रवार दोपहर में मीटर से निकली चिंगारी से दो दुकानों के सामान में आग लग गई। गनीमत रही कि आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस प्रयास में तीन दुकानदार मामूली रूप से झुलस गए। इसके छह मीटर भी फुंक गए।
विज्ञापन


दुकानों में पकड़ी आग
शहर के व्यस्ततम इंदिरा मार्केट में शुक्रवार दोपहर सवा दो बजे के करीब एक खंभे पर लगे मीटर में धमाके के साथ चिंगारी निकली तो भगदड़ मच गई। चिंगारी से किशन सोनकर के जूते की दुकान और शहजाद की घड़ी की दुकान में रखे सामान ने आग पकड़ ली।

दुकान से बाहर आए विजय मिश्रा, मुकेश सोनकर और गिरीश धस्माना ने बिना देर किए आग पर मिट्टी डालनी शुरू कर दी। दूसरे साथी भी आग बुझाने लगे। आग बुझाते हुए विजय मिश्रा के हाथ झुलस गया। मुकेश और गिरीश के कपड़े जल गए।
विज्ञापन


आग में छह मीटर जले
व्यापारी श्याम लाल गुप्ता ने बताया कि दुकानदारों के प्रयासों से आग को बुझा लिया गया। किशन का करीब छह हजार रुपये का नुकसान हुआ। दुकानदारों का कहना था कि आग में छह मीटर भी जल गए। जिस मीटर में धमाका हुआ है, उस पर काफी लोड है। बता दें कि पिछले दिनों बिजली के तार आपस में टकराने से भीषण अग्निकांड हो गया था, जिसमें कई दुकानों का लाखों का माल जल गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें