फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों से बरसी आपदा: 12 दुकानों पर बहकर आया सैलाब, कई वाहन मलबे में दबे

Fri, 28 Jul 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain
विज्ञापन
बरसात के मौसम में उत्तराखंड में लगातार बादलों का कहर जारी है। गढ़वाल के घनसाली में 12 दुकानों पर मलबा और पत्थर बहकर आ गए। इस मलबे की जद में कई वाहन भी आ गए।
विज्ञापन


वहीं राज्य में मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए 72 घंटे के अलर्ट से पहाड़ी एंव मैदानी इलाकों के लोग सहमे हुए हैं। घनसाली में भिलंगना के चमियाला बाजार में बुधवार देर रात को भारी बारिश के कारण पहाड़ से बहकर आए सैलाब ने 12 से ज्यादा दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

12 से अधिक नव निर्मित दुकानें पूरी तरह से मलबे में दब गईं। गनीमत यह रही कि जिस वक्त हादसा हुआ दुकानों के अंदर कोई मजदूर नहीं था। इस मलबे की चपेट में पास खड़े दो वाहन भी आ गए।
विज्ञापन
Trending Videos

नदी में बह कर आई गाय को सकुशल बचाया

flood
केदार घाट से बह कर आयी गाय को जोशियाड़ा बैराज पर सकुशल बचा लिया गया। कोतवाली पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्कू कर गाय को बचाया गया।

रेस्क्यू के बाद जानवरों के डॉक्टर द्वारा गाय का उपचार किया गया। 

वहीं बदरीनाथ हाईवे बुधवार शाम से लामबगड़ में बंद पड़ा है। यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। 
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ और नारायणघाटी में संवेदनशील बना हुआ है। 

हेमकुंड यात्रा सुचारु है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग खाट गांव के नीचे अति संवेदनशील बना हुआ है। भू-धंसाव से यातायात प्रभावित हो रहा है। 
 
विज्ञापन

आज छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार

rain - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को प्रदेश में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। फिलहाल कहीं भी भारी बारिश नहीं होगी। इसके सा‌थ ही 72 घंटों के लिए राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बुधवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। राजधानी में भी दिनभर बादलों के बीच कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश की वजह से दिन का तापमान 31.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश होगी। राजधानी में भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें