शहर कोतवाली क्षेत्र की निर्मला छावनी में सोमवार की शाम एक युवा कंबल कारोबारी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : amar ujala
वारदात को कारोबारी के घर से चंद कदम की दूरी पर ही अंजाम दिया गया। माना जा रहा है कि प्रोफेशनल शूटरों ने हत्याकांड को अंजाम दिया है। कारोबारी को बेहद करीब से चार गोली मारी गई है। एसएसपी ने अधीनस्थों को वारदात के जल्द खुलासे के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : amar ujala
पन्ना लाल भल्ला कालेज से टीचर के पद से रिटायर्ड एमपी शर्मा ने अपने नाती अमित दीक्षित उर्फ गोल्डी (39) को बचपन में ही गोद ले लिया था। अपर रोड पर मंसा देवी पैदल मार्ग मार्ग के मुहाने पर अमित की कंबल और शॉल की दुकान है। वह हरिद्वार नगर पालिका के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी के बड़े भाई निर्मल त्यागी का दामाद था।
4 of 6
- फोटो : amar ujala
अमित रोजाना की तरह शाम को घर पर चाय पीने गया था। उसके बाद करीब साढ़े सात बजे अमित अपनी स्कूटी से दुकान जा रहा था वह जैसे ही घर से महज सौ मीटर की दूरी पर पहुंचा उसे रोक कर गोलियां बरसा दी गईं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी चिकित्सक समीर सिंह जब तक बाहर निकले तब कारोबारी भूमि पर खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ था। आनन फानन में कारोबारी को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
एसएसपी कृष्णकुमार वीके, एसपी सिटी परमेंद्र डोबाल, सीओ सिटी प्रकाश देवली, कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। एसएसपी ने पुलिस टीम को जल्द वारदात के खुलासे के निर्देश दिए है। घटना के बाद अस्पताल और मौके पर व्यापारियों की भीड़ लग गई। व्यापारियों ने तीन दिन में हत्या का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।