फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 की उम्र में भी 'शूटिंग दादी' के हौसले नहीं हुए कम, देखकर फैन हुए युवा 

Fri, 20 Dec 2019 09:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • तुलाज इंटरनेशनल स्कूल के स्पोर्ट्स मीट में पहुंची शूटिंग सिस्टर चंद्रो व प्रकाशी तोमर
विज्ञापन
शूटिंग सिस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुलाज इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स डे मीट में शूटिंग चैंपियन सिस्टर के नाम से लोकप्रिय चंद्रो व प्रकाशी तोमर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची। चंद्रो व प्रकाशी तोमर ने कहा कि निशानेबाज की आंख हमेशा लक्ष्य पर टिकी होती है।

विज्ञापन


उम्र का कभी खिलाड़ी पर कोई असर नहीं पड़ता। कहा कि उनकी आयु 80 वर्ष से अधिक है, लेकिन शूटिंग के प्रति उनका लगाव अब भी बरकरार है। प्रतियोगिता में ट्रोजन हाउस ओवरऑल चैंपियन बना।

कार्यक्रम में हॉर्स राइडिंग-शो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। जूनियर-सीनियर ब्वॉयज व गर्ल्स वर्ग में 200 मीटर रेस, ताइक्वांडो, स्पेशल शो, 100 मीटर फास्ट वॉक, बकेट रेस व कई अन्य प्रतियोगिताएं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ट्रोजन हाउस को विजेता घोषित किया। दूसरे स्थान पर स्पार्टन और तीसरे स्थान पर ओलंपियन हाउस रहा। इसके बाद मुख्य अतिथि पूर्व शूटर चंद्रो व प्रकाशी तोमर ने छात्रों के सात शूटिंग से जुड़े कई अनुभव साझा किए। 

तुलाज ग्रुप के अध्यक्ष सुनील कुमार जैन ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एथलीट सुरेश कुमार, प्रीतम बिन, स्कूल के निदेशक रौनक जैन, प्रधानाचार्य शालिनी शर्मा, संगीत जैन, मंजू गर्ग, उप-प्रधानाचार्य रमन कौशल व कई अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें