Iमहाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के त्रिशूल शूटिंग रेंज में इन दिनों शूटिंग की नेशनल ओपन चैंपियनशिप चल रही है। मंगलवार को खेले गए क्वालिफिकेशन मुकाबले में राजस्थान के निशानेबाज छाए रहे।I
Iमिश्रित 50 मीटर पिस्टल वर्ग में राजस्थान के तीन निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया। जबकि जूनियर वर्ग में भी राजस्थान के खिलाड़ी ही आगे रही। मिश्रित 50 मीटर पिस्टल वर्ग में महाराष्ट्र के मनोज बालासाहेब दामोदर ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि राजस्थान के सारिका आनंद दूसरे, हरियाणा के कृष्ण कुमार तीसरे, राजस्थान की रीता जाट चौथे, मुकेश कुमार पांचवें और संदीप कुमार छठे स्थान पर रहे। जबकि जूनियर वर्ग में भी राजस्थान की रीता जाट ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 50 मीटर पिस्टल पुरुष वर्ग में हरियाणा के अरुण कटारिया पहले, राहुल दूसरे और यूपी के अभिषेक यादव तीसरे स्थान पर रहे। जबकि जूनियर वर्ग में यूपी के अक्षत शर्मा पहले, राजस्थान के आलोक सैनी दूसरे और हर्षिल शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। मास्टर पुरुष वर्ग में यूपी के विशाल भटनागर ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि दिल्ली के विकास वर्मा दूसरे और ओएनजीसी के विजय आनंद तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा सीनियर मास्टर पुरुष वर्ग में दिल्ली के राम निवास यादव पहले स्थान पर रहे।I