- रेलवे के ओकग्रोव स्कूल में वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन
मसूरी। रेलवे के ओकग्रोव स्कूल में वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते। बेस्ट हाउस की ट्रॉफी जूनियर स्कूल के तक्षशिला हाउस को दी गई। सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी कॉक शील्ड लड़कों के शिवाजी और लड़कियों के मीराबाई हाउस को मिली।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नॉर्दन रेलवे हेड क्वार्टर नई दिल्ली के सुजीत कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान आयोजित भाला फेंक में अर्पित सिंह व राजनंदिनी ने सीनियर वर्ग में, सिद्धि प्रिया व नितेश सिंह ने इंटर डिवीजन में गोल्ड मेडल जीते। डिस्कस थ्रो में प्रियांशु राज, सिद्धि प्रिया, नितेश सिंह, शशि शेखर, वैष्णवी, विशाल प्रसाद ने स्वर्ण पदक जीते। शानू ने 400, 800 और 1600 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। 1600 मीटर दौड़ में चिंकल कुमार (सब जूनियर), प्रियांशु राज (जूनियर डिवीजन), मिंटू (इंटरमीडिएट डिवीजन) और विशाल प्रसाद (सीनियर डिवीजन) ने गोल्ड मेडल हासिल किया। जूनियर स्कूल के अन्वी और सूरज ने लॉन्ग जंप, हर्डल और हाई जंप में स्वर्ण पदक जीते। शॉट पुट में सूरज, सुरुभि, राजशेखर, अलका कुमारी, आदित्य कुमार और नितेश ने अपने-अपने डिवीजन में स्पर्ण पदक जीते। ओक ग्रोव स्कूल के प्रिंसिपल नरेश कुमार ने कहा कि जीतना और हारना खेल का हिस्सा है। सभी को मिलकर खेल की जीत का जश्न मनाना चाहिए। वार्षिक एथलेटिक्स मीट में स्कूल के उत्कृष्ट खिलाड़ियों प्रियांशु राज, प्रांजल सिंह, निरुपमा रॉय और सिद्धि प्रिया के साथ पूर्व ओकग्रोवियन रश्मि पांडे (2001 बैच) और अलका पारती (1982 बैच) ने ओलंपिक मशाल के साथ दौड़ लगाई। कैप्टन अभिनव कृष्ण, वैष्णवी यादव, शशि शेखर और राजनंदिनी ने मार्च पास्ट का नेतृत्व किया। कार्यक्रम का संचालन दीप्ति बुटोला, आशिता डबराल, अलीजा रजा और छात्र उत्कर्ष ने किया है। विपुल रावत ने स्कूल वैली में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर श्रुति मिश्रा, सविता, ब्रदर जयासीलन, डॉ. लीना रॉय, कुसुम कंबोज, धार्या नागपाल, विपुल रावत, लेफ्टिनेंट कर्नल सनी बख्शी, अनुपम सिंह, डॉ. अतुल कुमार सक्सेना, जीडी रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
मसूरी ओक ग्रोव स्कूल में आयोजित वार्षिक एथलेटिक्स मीट में काँक शिल्ड ट्राँफी शिवाजी सदन ने हासि