फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वंदे मातरम भारत माता के प्रति प्रेम का प्रतीक

विज्ञापन
मसूरी आईटीबीपी अकादमी में वंदे मातरम के 150  साल पूरे होने सामुहिक गायन कार्यक्रम आयोजित--अकादम
विज्ञापन
मसूरी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी में राष्ट्रगीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आईटीबीपी अकादमी के उप निदेशक निशिथ चंद्र ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति श्रद्धा, प्रेम और त्याग का प्रतीक है। यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के समय लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने वाला सूत्र रहा। आज भी यह हमें अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान बने रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने कार्य, अनुशासन और समर्पण के माध्यम से देश की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर अविनाश सिंह, सेनानी (प्रशासन विंग) एवं अकादमी के सभी अधिकारी और जवान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें