शिशु निकेतन देहरादून में एक बच्ची के कपड़ों में शौच करने पर केयर टेकर ने उस पर गरम उबलता हुआ पानी फेंक दिया। बाल आयोग की टीम ने जब बच्ची से बात की उसने अपना दर्द बताया।
शिशु निकेतन प्रकरण को लेकर बाल आयोग की ओर से राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) को रिपोर्ट भेज दी गई है। इस रिपोर्ट में शिशु निकेतन में बरती जा रही लापरवाही को उजागर किया गया है।
रिपोर्ट में समाज कल्याण के अपर सचिव की ओर से आयोग को भेजी गई गोपनीय रिपोर्ट का भी जिक्र किया गया है। बृहस्पतिवार को बाल आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र खंडूरी ने एनसीपीसीआर की अध्यक्ष स्तुति कक्कड़ को शिशु निकेतन प्रकरण की विस्तृत जांच रिपोर्ट भेज दी।