फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: आक्रोश...संरक्षित पशु काटने के विरोध में उतरा बजरंग दल, शिमला बाईपास पर लगाया जाम

Mon, 20 Jan 2025 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

हरबंशवाला निवासी एक महिला ने वसंत विहार थाने में अपना संरक्षित पशु चोरी होने की शिकायत की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
बजरंग दल का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संरक्षित पशु काटने की घटना के अगले दिन रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शिमला बाईपास पर प्रदर्शन किया। करीब पौन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान बाईपास पर जाम भी लगा रहा। इससे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा गया। हालांकि, कार्यकर्ता पुलिस के आश्वासन के बाद वहां से हट गए। एसएसपी ने पशु काटने के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश वसंत विहार पुलिस को दिए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि हरबंशवाला निवासी एक महिला ने वसंत विहार थाने में अपना संरक्षित पशु चोरी होने की शिकायत की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। इस बीच शनिवार दोपहर को पता चला कि चाय बागान में संरक्षित पशुओं के कुछ अवशेष पड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और चिकित्सकों से जांच कराई। पता चला कि इनमें एक पशु संबंधित महिला का भी था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी रोष था। पुलिस देर रात तक आरोपियों की तलाश में जुटी रही। इसके बाद रविवार को बजरंग दल और सहयोगी संगठन के कार्यकर्ता शिमला बाईपास पर पहुंच गए।

Dehradun Encounter: हरभजवाला टीस्टेट के पास गौ तस्करों और पुलिस की मुठभेड़, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन


यहां उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और बाईपास पर जाम लगाया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर प्रदर्शनकारियों को समझाया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। इस बीच अधिकारियों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तो कार्यकर्ता वहां से हट गए।
विज्ञापन


एसएसपी को सौंपा गया ज्ञापन
देहरादून। शिमला बाईपास क्षेत्र में संरक्षित पशु काटे जाने के विरोध में भाजपा महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। चौहान ने कहा कि मेहूंवाला, हरबंशवाला और सेवलाकलां आदि क्षेत्रों में लगातार संरक्षित पशु का कटान हो रही है। वहीं, नगर निगम के चुनाव में मात्र कुछ दिनों का समय बचा है, लेकिन आसामाजिक तत्व क्षेत्र का माहौल खराब करने की फिराक में हैं। उन्हाेंने कहा कि पुलिस प्रशासन शांति से बैठा है। इससे लोगों में रोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जनता इसके खिलाफ आवाज उठाने को मजबूर होगी। उधर, एसएसपी की ओर से सोमवार सुबह तक दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान बजरंग दल के प्रदेश संयोजक विकास वर्मा, वीएचपी जिला अध्यक्ष अनिल मैसोन, आदित्य चौहान, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, पवन कुमार, प्रतीक अरोड़ा, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें