फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा आचार्यों ने किया शिक्षा मंत्री का घेराव

Sun, 08 Feb 2015 03:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्रों के रूप में समायोजन की मांग पर शिक्षा आचार्यों ने शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी का घेराव किया। वार्ता के दौरान शिक्षा मंत्री ने इस मामले पर जल्द अधिकारियों से बैठक कर निर्णय लेने की बात कही।
विज्ञापन


समायोजन की कर रहे मांग
शिक्षा आचार्य लंबे समय से शिक्षामित्रों के रूप में समायोजन की मांग कर रहे हैं। शनिवार को शिक्षा आचार्य यमुना कालोनी स्थित शिक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। नारेबाजी भी की गई।

इस दौरान सभा में शिक्षा आचार्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि शिक्षा आचार्यों को समायोजन के बाबत कई बार आश्वासन दिया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। शिक्षा आचार्यों के आंदोलन की भी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने दिया आश्वासन
शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने आचार्यों से कहा कि मंगलवार को वह इस मामले पर अधिकारियों की बैठक लेंगे।

आश्वासन दिया कि बैठक में मौके पर ही हल निकाला जाएगा। प्रदर्शन में खेम सिंह, अमरीश, रामकृष्ण ममगाईं, प्रह्लाद राम, रीना रावत, बीना देवी आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें