फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से देहरादून आने वााली शताब्दी एक्सप्रेस के कोच का स्प्रिंग टूटा, इसके बाद...

Mon, 11 Dec 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच का स्प्रिंग अचानक से टूट गया। इसके बाद जो हुआ वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सोमवार को नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस(12017) दोपहर एक बजे देहरादून स्टेशन पहुंची। रूटीन जांच के दौरान पता चला कि कोच नंबर सी-11 का स्प्रिंग टूटा हुआ है। गनीमत यह रही कि टूटे हुए स्प्रिंग से ही कोच सही सलामत देहरादून तक पहुंच गई।

रेलवे ने तत्काल कोच को ट्रेन से अलग कर वापसी में नई दिल्ली नहीं भेजा। इस कोच के यात्रियों को इसी ट्रेन के दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया। स्प्रिंग का रिपेयर करने के लिए कोच को वर्कशॉप भेजा गया।
विज्ञापन


उधर कोहरे के कारण बाहर से आने वाली ट्रेनों का लेट पहुंचे का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। हावड़ा एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से देहरादून पहुंची। वहीं इलाहाबाद से चलने वाली लिंक एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से सात घंटे लेट रही।
विज्ञापन

देरी से पहुंची ट्रेनें

लिंक एक्सप्रेस के देरी से पहुंचने के कारण काठगोदाम एक्सप्रेस का समय री-शेड्यूल कर देहरादून से एक घंटे देरी से रवाना की गई। नई दिल्ली से आने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस भी एक घंटे लेट रही।

स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच का स्प्रिंग टूट गया था। जिससे इस कोच को वापसी में नहीं भेजा गया। कोहरे के कारण बाहर से आने वाली ट्रेनें लेट चल रही हैं।

लिंक एक्सप्रेस देर से आने के कारण काठागोदाम एक्सप्रेस का समय री-शेड्यूल किया गया। जब स्प्रिंग टूटा तो इसका पता दून स्टेशन पर रूटीन जांच के दौरान चला। वहीं कोहरे के कारण ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। हावड़ा एक्सप्रेस आठ और लिंक एक्सप्रेस सात घंटे देरी से देहरादून पहुंची। काठगोदाम एक्सप्रेस को री-शेड्यूल कर एक घंटे देरी से रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें